महराजगंज: नेपाल सीमा पर थाई महिला फर्जी दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार, रख लिया था भारतीय नाम
भारत में कूटनीतिक दस्तावेजों के साथ रहने का बड़ा मामला सामने आया है। इसी क्रम में उप्र के महराजगंज जनपद की भारत नेपाल सीमा पर एक थाई महिला को फर्जी दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया गया है।
महराजगंज से नवीन मिश्रा की रिपोर्ट
महराजगंज/जनमत न्यूज़। भारत में कूटनीतिक दस्तावेजों के साथ रहने का बड़ा मामला सामने आया है। इसी क्रम में उप्र के महराजगंज जनपद की भारत नेपाल सीमा पर एक थाई महिला को फर्जी दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया गया है।
थाई महिला चोन छुटिचिराफट वैध पासपोर्ट और टूरिस्ट वीजा के साथ इमिग्रेशन प्रक्रिया पूरी कराने काउंटर पर पहुंची थीं। जांच के दौरान काउंटर ऑफिसर ने महिला के मोबाइल से भारतीय दस्तावेजों की डिजिटल प्रतियां बरामद किया।
जांच में खुलासा हुआ कि महिला ने नाम बदलकर अपना फर्जी भारतीय वोटर आईडी, आधार और पैन कार्ड बनवाया है। फर्जी दस्तावेजों में महिला ने अपना नाम बदलकर 'करुणारूपाणि देवीदासी' प्रदर्शित किया था।







