लखीमपुर खीरी: गंगोत्री नगर मोहल्ला वासी नारकीय जीवन जीने को मजबूर, विकास की खुली पोल

उप्र के लखीमपुर शहर के मोहल्ला गंगोत्री नगर से बड़ी खबर सामने आ रही है। नगर पालिका के  द्वारा लगातार किए जा रहे विकास कार्यों से जनता बेहाल है।

लखीमपुर खीरी: गंगोत्री नगर मोहल्ला वासी नारकीय जीवन जीने को मजबूर, विकास की खुली पोल
Published By- Diwaker Mishra

लखीमपुर खीरी से लोकेंद्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी/जनमत न्यूज़। उप्र के लखीमपुर शहर के मोहल्ला गंगोत्री नगर से बड़ी खबर सामने आ रही है। नगर पालिका के  द्वारा लगातार किए जा रहे विकास कार्यों से जनता बेहाल है। कई सालों से नगर पालिका नालियों की सफाई ड्रेनेज की व्यवस्था कागजों में कर रही है।

इस बीच लगातार हो रही बारिश के चलते आम पब्लिक के घरों के अंदर किचन, बैडरूम, में घुटनों तक पानी भर गया है। आम लोग नर्क जैसी जिंदगी जीने को मजबूर हैं। गंगोत्री नगर के वासी छोटे-छोटे बच्चों को लेकर तखत पर बैठे हैं। लोग प्रशासन और नगर पालिका को भरपूर दुआएं दे रहे हैं। गंगोत्री नगर निवासी नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।

पिछले 36 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने गंगोत्री नगर मोहल्ले में रहने वाले लोगों का जीवन अस्त व्यस्त कर दिया। गलियों में कमर तक पानी भरा है, यहां तक कि पानी लोगों के घर के अंदर तक भर गया है।

जरूरी सामान लेने के लिए भी लोग घर से नहीं निकल पा रहे हैं। मोहल्ले वासियों का कहना है कई बार शिकायत करने के बावजूद भी जिम्मेदार अधिकारी संज्ञान नहीं ले रहे हैं।