फर्रुखाबाद: ऑटो और डीसीएम में जोरदार भिड़ंत, तीन लोगों की मौत; कई घायल

उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में ऑटो और डीसीएम में जोरदार भिड़ंत होने की खबर है। ऑटो और डीसीएम की इस भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई जब एक दर्जन लोग घायल हो गए।

फर्रुखाबाद: ऑटो और डीसीएम में जोरदार भिड़ंत, तीन लोगों की मौत; कई घायल
Published By- Diwaker Mishra

फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट  

फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में ऑटो और डीसीएम में जोरदार भिड़ंत होने की खबर है। ऑटो और डीसीएम की इस भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई जब एक दर्जन लोग घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार घटना थाना राजेपुर क्षेत्र के चाचूपुर मोड़ की है। ऑटो में करीब 16 सवारियां बैठी थी। सभी घायलों को जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया गया है। डाक्टर ने तीन को मृत घोषित किया जबकि चार की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया।