हाथरस में शिक्षामित्र सम्मान समारोह का आयोजन, बढ़े हुए मानदेय वितरण का किया गया शुभारंभ
उप्र के हाथरस जनपद में शिक्षा क्षेत्र से जुड़ा एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां शिक्षा मित्रों को सम्मानित किया गया और बढ़े हुए मानदेय वितरण का शुभारंभ किया गया।
हाथरस से होमेश मिश्रा की रिपोर्ट
हाथरस/जनमत न्यूज़। उप्र के हाथरस जनपद में शिक्षा क्षेत्र से जुड़ा एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां शिक्षा मित्रों को सम्मानित किया गया और बढ़े हुए मानदेय वितरण का शुभारंभ किया गया।
हाथरस में 5 मई 2026 को “शिक्षामित्र सम्मान समारोह” एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज (सीनियर विंग) में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हाथरस सांसद अनूप प्रधान मौजूद रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, विधायक अंजुला सिंह माहौर, विधायक वीरेंद्र सिंह राणा तथा विधायक प्रदीप कुमार सिंह भी शामिल रहे।
इस दौरान शिक्षा मित्रों को सम्मानित किया गया और सरकार द्वारा बढ़ाए गए मानदेय का वितरण भी किया गया। योगी जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया, जिससे बड़ी संख्या में लोग इस आयोजन से जुड़े। कुल मिलाकर यह कार्यक्रम शिक्षा मित्रों के सम्मान और उनके उत्साहवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Janmat News 
