अयोध्या: राम मंदिर के परकोटे पर बजरंग बली के मंदिर में शिखर पर आरोहित किए जायेंगे भगवा ध्वज
उप्र की रामनगरी अयोध्या मे राम मंदिर के परकोटे में दक्षिणी भुज पर स्थापित बजरंग बली के मंदिर में 2 अप्रैल को चैत्र पूर्णिमा के दिन भव्य उत्सव मनाए जाने के साथ शिखर पर भगवा ध्वज आरोहित किए जायेंगे।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र की रामनगरी अयोध्या मे राम मंदिर के परकोटे में दक्षिणी भुज पर स्थापित बजरंग बली के मंदिर में 2 अप्रैल को चैत्र पूर्णिमा के दिन भव्य उत्सव मनाए जाने के साथ शिखर पर भगवा ध्वज आरोहित किए जायेंगे।
जिसके लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मुख्य रूप से बजरंग दल के अखिल भारतीय पूर्व अध्यक्ष मध्य प्रदेश सरकार में दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री वित्त चेयरमैन जयभानु सिंह पवैया, बजरंग दल के पूर्व संस्थापक बजरंग दल विनय कटियार सहित पूर्व संयोजक डाक्टर सुरेंद्र जैन, प्रकाश शर्मा व अन्य पूर्व, वर्तमान बजरंग दल पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।
वही राम मंदिर के ट्रस्टी डा. अनिल मिश्रा के अनुसार बजरंग दल के पूर्व पदाधिकारियों के साथ ही बजरंग दल के पुराने सभी कार्यकर्ताओं को निमन्त्रित किया है। इसके अतिरिक्त अयोध्या के पचास से ऊपर सन्त महात्मा और पचास सम्मानित नागरिकों को भी आमंत्रित किया है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम दिन में ग्यारह बजे प्रारम्भ होगा जो लगभग दो घंटे तक चलेगा। कहा कि पूर्व में कार्यक्रमों की भाँति ध्वजारोहण के कार्यक्रम की तैयारी, उसी प्रकार से किया जा रहा है।

Janmat News 
