फतेहपुर में मिला अज्ञात युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

उप्र के फतेहपुर जनपद में अज्ञात युवती का शव मिलने की सनसनीखेज घटना की खबर सामने आ रही है। युवती की रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

फतेहपुर में मिला अज्ञात युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस
Published By- Diwaker Mishra

फतेहपुर से रिजवान खान की रिपोर्ट

फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद में अज्ञात युवती का शव मिलने की सनसनीखेज घटना की खबर सामने आ रही है। युवती की रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मकनपुर के समीप की है।

प्राप्त समाचार के अनुसार फतेहपुर जनपद में हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मकनपुर के समीप अज्ञात युवती का शव मिला है। यहां एक तालाब में अज्ञात युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया है।

युवती की रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले  की जांच में जुटी है। युवती के शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।