बांदा: चलती कार में लगी आग का वीडियो वायरल, वाहन स्वामी ने कार से कूदकर बचाई जान
उप्र के बांदा जनपद में चलती कार में लगी आग का लाइव वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि XUV कार में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई।
बांदा से दुर्गेश कश्यप की रिपोर्ट
बांदा/जनमत न्यूज़। उप्र के बांदा जनपद में चलती कार में लगी आग का लाइव वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि XUV कार में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई।
मिली जानकारी के अनुसार बांदा शहर के स्वराज कॉलोनी गली नंबर 3 के पास आग लगने से कार धू-धूकर पूरी जल गई। आग लगने के दौरान वाहन स्वामी ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई।
चलती कार में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने फॉयर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे फॉयर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग लगने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Janmat News 
