पति संग धर्मनगरी काशी पहुंची बॉलीवुड अदाकारा माधुरी दीक्षित, भव्य गंगा आरती का किया दर्शन
उप्र की धर्मनगरी काशी से एक खास तस्वीर सामने आई है, जहां बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा माधुरी दीक्षित अपने परिवार के साथ भक्ति और आस्था में लीन नजर आईं।
वाराणसी से उमेश सिंह की रिपोर्ट
वाराणसी/जनमत न्यूज़। उप्र की धर्मनगरी काशी से एक खास तस्वीर सामने आई है, जहां बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा माधुरी दीक्षित अपने परिवार के साथ भक्ति और आस्था में लीन नजर आईं।
गंगा सेवा निधि द्वारा आयोजित इस दिव्य आरती को माधुरी दीक्षित ने क्रूज से निहारा। गंगा के बीचों-बीच नाव और क्रूज पर सवार श्रद्धालु उस वक्त अचंभित रह गए, जब उन्होंने अपने बीच बॉलीवुड की इस स्टार को देखा।
काशी के इस ऐतिहासिक घाट पर माधुरी दीक्षित के आगमन से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। हर कोई इस पल को अपने कैमरे में कैद करने में जुटा नजर आया।
आरती के दौरान सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे। गंगा सेवा निधि के पदाधिकारियों के साथ-साथ पुलिस प्रशासन भी मौके पर मुस्तैद रहा।
वहीं सूत्रों के मुताबिक, माधुरी दीक्षित अपने परिवार के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर में मंगला आरती में भी शामिल हो सकती हैं। इसके अलावा, अगले दिन उनका सिगरा स्थित एक ज्वेलरी शोरूम के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने का भी कार्यक्रम बताया जा रहा है।

Janmat News 
