हरदोई में दुकान में घुसकर किराना कारोबारी को पीटा, फेविक्विक खरीदने को लेकर हुआ था विवाद
उप्र के हरदोई जनपद में दुकान में घुसकर किराना कारोबारी को पीटे जाने की खबर सामने आ रही है। मारपीट की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
हरदोई से सुनील कुमार की रिपोर्ट
हरदोई/जनमत न्यूज़। उप्र के हरदोई जनपद में दुकान में घुसकर किराना कारोबारी को पीटे जाने की खबर सामने आ रही है। मारपीट की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
जानकारी के अनुसार फेविक्विक खरीदने को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद तीन अज्ञात युवकों ने मिलकर दुकानदार को पीटा। पत्थर मारने से दुकानदार के सिर पर चोट आई है।
मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दी है। मामला जनपद के संडीला कस्बे के मोहल्ला छोटा चौराहा का है।



