प्रतापगढ़ में युवक ने फंदे से लटककर दी जान, सामने आई प्रेम प्रसंग की बात

उप्र के प्रतापगढ़ नगर कोतवाली क्षेत्र के पूरे पितई में बुधवार रात 33 वर्षीय जावेद अख्तर का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे घटना की जानकारी होने पर नगर कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

प्रतापगढ़ में युवक ने फंदे से लटककर दी जान, सामने आई प्रेम प्रसंग की बात
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ नगर कोतवाली क्षेत्र के पूरे पितई में बुधवार रात 33 वर्षीय जावेद अख्तर का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे घटना की जानकारी होने पर नगर कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव को नीचे उतारकर घटनास्थल की जांच की और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच परिजनों के बयान और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर कर रही है।

जावेद की मां हसीना बानो ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनका बेटा करीब दो साल से एक लड़की से प्रेम-प्रसंग में था। मां के मुताबिक, बुधवार रात जावेद ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था जावेद परिजनों के अनुसार जावेद दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। उसका बड़ा भाई कपड़े की सिलाई का काम करता है, जबकि बहन की शादी हो चुकी है। करीब एक वर्ष पहले जावेद के पिता की भी मौत हो गई थी। जावेद की मौत के बाद परिवार में शोक का माहौल है।