औरैया: PDA संवाद में विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा, सपा जिलाध्यक्ष ने संगठन मजबूती पर दिया जोर
उप्र के औरैया जनपद के बाबरपुर कस्बे के शिवाजी नगर में समाजवादी पार्टी की ओर से PDA संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि सीताराम बाल्मीकि ने की।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद के बाबरपुर कस्बे के शिवाजी नगर में समाजवादी पार्टी की ओर से PDA संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि सीताराम बाल्मीकि ने की।
संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोगों के साथ पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान नेताओं ने महंगाई समेत आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखते हुए आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर जनता से संवाद करें। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही संभव है।
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत और एकजुटता के साथ पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर जनसंपर्क अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि महंगाई सहित आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी लगातार आवाज उठाती रही है। कार्यकर्ता लोगों की समस्याओं को सुनें और उन्हें पार्टी के मंच तक पहुंचाने का काम करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव के लिए अभी से जनसंपर्क बढ़ाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की अपील की।
सपा नेताओं ने कहा कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए संगठन को मजबूत किया जाएगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं को गांव और मोहल्लों में पहुंचकर लोगों से संवाद करने तथा पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी देने को कहा गया।
कार्यक्रम में सपा सांसद जितेंद्र दोहरे, पूर्व विधायक मदन सिंह गौतम, अर्पित पोरवाल, टिल्लू राजपूत, बड़े गौर, नूरुद्दीन मंसूरी, राम दर्शन कठेरिया, भूरे खां, एकलाक, गोपाल बाल्मीकि, मोनू बाल्मीकि, पुनीत बाल्मीक,
आशीष बाल्मीकि, आर्यन बाल्मीकि, गोलू बाल्मीकि, भोले बाल्मीकि, अभिषेक बाल्मीकि, गोविन्द बाल्मीकि, सोहित बाल्मीकि, शिवशंकर बाल्मीकि, सोनू बाल्मीकि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।



