अलीगढ़ में अज्ञात हमलावरों ने की युवक पर फायरिंग, गंभीर रूप से घायल; CCTV वीडियो वायरल
उप्र के अलीगढ़ जनपद में अज्ञात हमलावरों द्वारा युवक पर फायरिंग किए जाने की खबर सामने आ रही है। घटना जनपद के रोरावर थाना इलाके के जलालपुर की है।
अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट
अलीगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के अलीगढ़ जनपद में अज्ञात हमलावरों द्वारा युवक पर फायरिंग किए जाने की खबर सामने आ रही है। घटना जनपद के रोरावर थाना इलाके के जलालपुर की है।
गोली मारने का लाइव CCTV वीडियो वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार मौके पर कई राउंड फायरिंग हुई। एक गोली बैक साइड लगी है।
गोली लगने से शैलेंद्र तोमर उर्फ शिवा गंभीर रूप से घायल है। हमलावर कार में सवार होकर आये थे। घायल को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वारदात जयवीर सिंह फार्म हाउस के सामने हुई।



