बुलंदशहर: महिला यात्री ने वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन में बच्चे को दिया जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित
बिहार से दिल्ली जा रही वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन में महिला यात्री ने बच्चे को जन्म दिया है। फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।
बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट
बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। बिहार से दिल्ली जा रही वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन में महिला यात्री ने बच्चे को जन्म दिया है। फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। प्रसूता बिहार के सिवान ज़िले से दिल्ली जा रही थी।
अचानक प्रसव पीड़ा होने पर महिला सहयात्रियों ने ट्रेन में ही सुरक्षित प्रसव कराया। ट्रेन में सकुशल प्रसव के बाद प्रसूता खुर्जा जंक्शन पर उतारी गई। आरपीएफ ने प्रसूता को एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचा।

Janmat News 
