रायबरेली: ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से मुख्य आरक्षी की मौत, राजकीय सम्मान के साथ दी श्रद्धांजलि

रायबरेली पुलिस महकमे में शोक की लहर है। जनपद के थाना शिवगढ़ पर तैनात मुख्य आरक्षी मुन्नी लाल का ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया।

रायबरेली: ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से मुख्य आरक्षी की मौत, राजकीय सम्मान के साथ दी श्रद्धांजलि
Published By- Diwaker Mishra

रायबरेली से महताब खान की रिपोर्ट

रायबरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के रायबरेली पुलिस महकमे में शोक की लहर है। जनपद के थाना शिवगढ़ पर तैनात मुख्य आरक्षी मुन्नी लाल का ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया। यह दुखद घटना 4 जनवरी की है। मृत मुख्य आरक्षी जनपद सीतापुर के थाना संदना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नरहरपुर के निवासी थे।

मुख्य आरक्षी की आकस्मिक मृत्यु के बाद मंगलवार 5 जनवरी 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन रायबरेली में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ दिवंगत मुख्य आरक्षी को पुष्पचक्र अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी गई।

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया गया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए जान गंवाने वाले मुख्य आरक्षी को पुलिस महकमे ने भावभीनी विदाई दी।