बलरामपुर में मौलाना छांगुर के गुर्गे सबरोज के अवैध मकान पर चला बुलडोजर, जमीनदोज हुआ घर

छांगुर के करीबी और गिरोह के सक्रिय सदस्य सबरोज के अवैध निर्माण पर प्रशासन ने शुक्रवार को सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चला दिया।

बलरामपुर में मौलाना छांगुर के गुर्गे सबरोज के अवैध मकान पर चला बुलडोजर, जमीनदोज हुआ घर
REPORTED BY - GULAM NABI, PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR

बलरामपुर/जनमत न्यूज। मौलाना छांगुर मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। छांगुर के करीबी और गिरोह के सक्रिय सदस्य सबरोज के अवैध निर्माण पर प्रशासन ने शुक्रवार को सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चला दिया।

प्रशासन द्वारा की गई जांच में सामने आया कि सबरोज ने सरकारी नवीन परती भूमि पर अवैध रूप से निर्माण कर रखा था। राजस्व विभाग ने इस निर्माण की पुष्टि के बाद अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किया था, लेकिन तय समय सीमा के भीतर निर्माण नहीं हटाया गया। निर्धारित कार्रवाई के अनुसार, शुक्रवार को प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर की मदद से सबरोज के अवैध मकान को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया।

बताया जा रहा है कि सबरोज मौलाना छांगुर का भतीजा और गिरोह का प्रमुख सदस्य है। प्रशासन की यह कार्रवाई अवैध अतिक्रमण और अपराधियों पर शिकंजा कसने की दिशा में अहम मानी जा रही है।