संभल: सरकारी स्कूल में कुरान की आयतों की तस्वीर, हिंदू संगठनों का हंगामा; मुस्लिम शिक्षक के खिलाफ तहरीर

उप्र के संभल जनपद में सरकारी प्राथमिक स्कूल में कुरान की आयतों की तस्वीर लगी होने की खबर सामने आ रही है।

संभल: सरकारी स्कूल में कुरान की आयतों की तस्वीर, हिंदू संगठनों का हंगामा; मुस्लिम शिक्षक के खिलाफ तहरीर
Published By- Diwaker Mishra

संभल से रामव्रेश यादव की रिपोर्ट

संभल/जनमत न्यूज़। उप्र के संभल जनपद में सरकारी प्राथमिक स्कूल में कुरान की आयतों की तस्वीर लगी होने की खबर सामने आ रही है। जानकारी होने पर इस्लाम की शिक्षा दिए जाने की शिकायत कर बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्कूल पर धावा बोल दिया।

इस दौरान स्कूल में दीवार पर कुरान की आयतों की तस्वीर लगी मिली। बताया जा रहा है स्कूल के सहायक अध्यापक मोहम्मद नाजिम स्कूल में छात्रों को इस्लामिक शिक्षा देता है।

बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं की शिक्षक मोहम्मद नाजिम से जमकर नोक झोंक हुई। जिसके चलते जमकर हंगामा हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

विश्व हिंदू परिषद ने शिक्षक मोहम्मद नाजिम के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पूरा मामला कुढ़फतेहगढ़ थाना इलाके के नगला पूर्वा गांव में सरकारी प्राथमिक स्कूल का है।