चंदौली: आपसी विवाद में चाचा-भतीजा के बीच हुई मारपीट, भतीजे ने चाकू से किया हमला

उप्र के चंदौली जनपद में चाचा-भतीजा के बीच विवाद में मारपीट होने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र के धपरी गांव का है।

चंदौली: आपसी विवाद में चाचा-भतीजा के बीच हुई मारपीट, भतीजे ने चाकू से किया हमला
Published By- Diwaker Mishra

चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट

चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद में चाचा-भतीजा के बीच विवाद में मारपीट होने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र के धपरी गांव का है।

मिली जानकारी के अनुसार आपसी विवाद में 22 वर्षीय भतीजे दीपक ने चाचा पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची मां के हाथ में भी चोट लग गई।

विवाद के दौरान भतीजे ने पहले चाचा सुनील पर हॉकी से वार किया था। बाद में चाकू से हमला कर घायल किया। घटना में चाचा और मां दोनों को घायल को अस्पताल में कराया भर्ती। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार में जांच जारी है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई होगी।