औरैया में दबंगो को नही है पुलिस का भय, मामूली कहासुनी पर की जमकर मारपीट; वीडियो वायरल
उप्र के औरैया जनपद में दबंगो को पुलिस का भय नही है। मामूली कहासुनी होने पर दबंगो ने जमकर मारपीट की। मामला जनपद के फफूंद थाना क्षेत्र के दौलतपुर का है।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद में दबंगो को पुलिस का भय नही है। मामूली कहासुनी होने पर दबंगो ने जमकर मारपीट की। मामला जनपद के फफूंद थाना क्षेत्र के दौलतपुर का है।
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि पुलिस ने अभी तक उसका मेडीकल परीक्षण नही कराया है।



