रायबरेली: नदी में मिला लापता युवती का शव, परिजनों ने जताया बीमारी के चलते हादसे का अंदेशा

उप्र के रायबरेली जनपद  के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बहरामपुर गांव से बीती 31 तारीख को लापता हुई युवती का शव गुरुवार को गांव के पास नदी से बरामद होने पर इलाके में हड़कंप मच गया।

रायबरेली: नदी में मिला लापता युवती का शव, परिजनों ने जताया बीमारी के चलते हादसे का अंदेशा
Published By- Diwaker Mishra

रायबरेली से महताब खान की रिपोर्ट

रायबरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के रायबरेली जनपद  के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बहरामपुर गांव से बीती 31 तारीख को लापता हुई युवती का शव गुरुवार को गांव के पास नदी से बरामद होने पर इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान दिव्या प्रजापति पुत्री मुन्ना प्रजापति निवासी बहरामपुर के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि दिव्या 31 तारीख को घर से निकली थी, इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। इसी बीच आज गांव के पास नदी में उसका शव मिलने की सूचना मिली।

परिजनों के मुताबिक, दिव्या पिछले चार-पांच दिनों से दिमागी बुखार से परेशान थी। बीमारी के चलते उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। परिजनों ने इसी वजह से नदी में पहुंचने को लेकर आशंका जताई है।

सूचना मिलने पर लालगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। मामले की जांच की जा रही है।