सहारनपुर के वरिष्ठ चिकित्सक को किया गया सम्मानित, हाइपरटेंशन एंड मेटाबॉलिक डिसऑर्डर्स के क्षेत्र में देते हैं सेवाएं
उप्र के सहारनपुर नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डाक्टर रजनीश दहूजा को उनके चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए हैदराबाद में आयोजित “ग्लोबल समिट ऑन हाइपरटेंशन एंड मेटाबॉलिक डिसऑर्डर्स” में सम्मानित किया गया।
सहारनपुर से अनिल वर्मा की रिपोर्ट
सहारनपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के सहारनपुर नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डाक्टर रजनीश दहूजा को उनके चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए हैदराबाद में आयोजित “ग्लोबल समिट ऑन हाइपरटेंशन एंड मेटाबॉलिक डिसऑर्डर्स” में सम्मानित किया गया।
यह सम्मेलन वर्ल्ड हाइपरटेंशन लीग, यूरोपियन सोसाइटी ऑफ़ हाइपरटेंशन एवम् इंडियन सोसाइटी ऑफ़ हाइपरटेंशन के संयुक्त तत्वाधान में 17 से 19 जुलाई को हैदराबाद के रामोजी फ़िल्म सिटी में आयोजित किया गया।
डॉक्टर दहुजा को यह सम्मान इटली से आए डॉक्टर एनरिको अगाबिती रोसाई, डॉक्टर गाइडो ग्रासी (यूरोपियन सोसाइटी ऑफ़ हाइपरटेंशन), डॉक्टर वेंकटा सी राम (मॉडरेटर ग्लोबल समिट ऑन हाइपरटेंशन),
डॉक्टर एस एन नर्सिंगन (उपाध्यक्ष वर्ल्ड हाइपरटेंशन लीग), डॉक्टर एच के चोपड़ा (डायरेक्टर मेदांता मूलचंद हॉस्पिटल) एवं डॉक्टर सी एच वसंथ (अध्यक्ष इंडियन सोसाइटी ऑफ़ हाइपरटेंशन) के द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।
जैसा कि विदित है डॉक्टर रजनीश दहूजा विगत 36 से भी अधिक वर्षों से सहारनपुर और आस पास के क्षेत्र में चिकित्सा सेवाएं दे रहे हैं। हज़ारों लाखों मरीज उन के हाथ से स्वास्थ्य लाभ पा चुके हैं।


