एटा: मूविंग ट्रांसफार्मर से आधा घंटे तक चिपका रहा 10 वर्षीय मासूम, दर्दनाक मौत; परिजनों का बुरा हाल

उप्र के एटा जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र के सुनहरी नगर में एक दु:खद घटना सामने आई है। दरअसल, सुनहरी नगर में पार्क के पास मूविंग ट्रांसफार्मर की ट्रॉली में उतरे करंट की चपेट में आने से 10 वर्षीय आरुष पुत्र राजीव यादव की मौत हो गई।

एटा: मूविंग ट्रांसफार्मर से आधा घंटे तक चिपका रहा 10 वर्षीय मासूम, दर्दनाक मौत; परिजनों का बुरा हाल
Published By- Diwaker Mishra

एटा से नंद कुमार की रिपोर्ट

एटा/जनमत न्यूज़। उप्र के एटा जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र के सुनहरी नगर में एक दु:खद घटना सामने आई है। दरअसल, सुनहरी नगर में पार्क के पास मूविंग ट्रांसफार्मर की ट्रॉली में उतरे करंट की चपेट में आने से 10 वर्षीय आरुष पुत्र राजीव यादव की मौत हो गई।

आरुष अपने छोटे भाई को ट्यूशन से छोड़कर कर घर वापस लौट रहा था। तभी अचानक ट्राली की चपेट में आ गया। करीब आधा घंटे तक बच्चा ट्राली से चिपका रहा और लोग तमाशबीन बने रहे।

फिर कुछ स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। जिन्होंने फोन करके विद्युत सप्लाई बंद करवाई और बच्चे को एटा के वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया।

जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के दौरान मृत घोषित किया है। बच्चे की मौत के बाद मां पछाड़ खाकर गिर गई और पिता का भी रो रो कर बुरा हाल है। घर में मातम पसर गया है।

यह घटना तब हुई जब आरुष अपने छोटे भाई रिहांश अपने भाई को ट्यूशन छोड़कर घर लौट रहा था। रास्ते में वह ट्रांसफार्मर की ट्रॉली के संपर्क में आया और करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी जान चली गई।

स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि यह अस्थायी ट्रांसफार्मर करीब चार महीने से ट्रॉली पर रखा हुआ था। उन्होंने कई बार इसकी शिकायत भी की थी, लेकिन विद्युत विभाग ने समस्या का समाधान नहीं किया।

इस घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया है। लोगों ने विद्युत विभाग की कथित लापरवाही पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मामले पर मृतक के चाचा संदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया को बच्चा अपने छोटे भाई को ट्यूशन छोड़ कर वापस लौट रहा था अस्थाई मूविंग ट्रांसफार्मर लगा था तभी करेंट की चपेट में आ गया करीब आधा घंटा तक चिपका रहा मौत हुई है।

वार्ड के सभासद माधव यादव ने बताया कि डेढ माह पूर्व एक ट्रांसफार्मर फूंक गया था विद्युत विभाग ने अस्थाई ट्रांसफार्मर लगा दिया।

इमरजेंसी ट्रांसफार्मर को परमानेंट कर दिया गया मेरे द्वारा कई बार विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया गया। आज बच्चा अपने भी भाई के साथ ट्यूशन से वापस आ रहा था चपेट में आ गया जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है।पिता राजीव कोरियर कम्पनी के काम करते है।

बच्चे को अस्पताल पहुंचाने वाले पड़ोसी गौरव गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मैं रास्ते से गुजर रहा था। बच्चा ट्रांसफार्मर से चिपका देखा वह मूर्छित पड़ा हुआ था।

फोन कर देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित विद्युत विभाग को फोन करके विद्युत सप्लाई बंद करवाई। अस्पताल लेकर आए में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 40 फिट का रोड है आधा रस्ता ट्रांसफार्मर ने ही घेर कर रखा हुआ है। बच्चा अपने भाई को छोड़ कर आ रहा था।