एटा: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को रौंदा, मौके पर ही मौत; परिजनों में मचा कोहराम
उप्र के एटा जनपद के जलेसर थाना क्षेत्र के दिलोखरा बंबे पर अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवार सगे भाइयों को रौंद दिया हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
एटा से नंद कुमार की रिपोर्ट
एटा/जन्मत न्यूज़। उप्र के एटा जनपद के जलेसर थाना क्षेत्र के दिलोखरा बंबे पर अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवार सगे भाइयों को रौंद दिया हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। खून से लथपथ सड़क पर पड़े दो लोगों को देख राहगीरों ने तत्काल जलेसर थाना पुलिस को सूचना दी।
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची खून से लथपथ सड़क पर पड़े दोनों लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद परिजन दौड़े दौड़े पहुंचे जहां उनका रो रो कर बुरा हाल है। घर में मातम पसर गया है।
पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है और शवो को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूर्ण कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बाइक सवार लालसिंह उम्र 35 वर्ष,लालाराम पुत्र पदम सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी टिपरिया थाना सकरौली किसी काम से नागवाई गांव गए हुए थे। वापस जा रहे थे तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों भाइयों की मौत की सूचना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है घर में मातम पसरा हुआ है।
मृतकों के भाई सुरेन्द्र ने बताया कि दोनो मृतक सगे भाई है। दवाई लेने बाइक से गए हुए थे वापस लौट रहे थे तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। हम खेतों पर काम कर रहे थे। सूचना मिली तो दौड़े दौड़े आए हैं।
मामले पर थाना प्रभारी जलेसर अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची। दोनों भाइयों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। शवो को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूर्ण कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। जांच पड़ताल की जा रही है।

Janmat News 
