एटा: मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

उप्र के एटा जिले के अलीगंज कस्बे में मोहर्रम के जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गश्त का ताज़िया हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया जिसकी वजह से विद्युत करंट दौड़ गया।

एटा: मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत
Published By- Diwaker Mishra

एटा से नंद कुमार की रिपोर्ट  

एटा/जनमत न्यूज़। उप्र के एटा जिले के अलीगंज कस्बे में मोहर्रम के जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गश्त का ताज़िया हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया जिसकी वजह से विद्युत करंट दौड़ गया।

इस हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हुई है। वही सात लोग झुलस गए। घटना 3 बजे की है जब गस्त का ताज़िया पुरानी तहसील के पास से गुजर रहा था तभी अचानक ताजिया एक ओर झुक गया। विद्युत सप्लाई चालू थी तभी ताजिया उठाये लोग चपेट में आ गए।

घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन ने घायलों को अलीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया है।

हजारों की संख्या में आक्रोशित लोग अलीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जिन्होंने घटना पर आक्रोश जताया भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा। युवा बसपा नेता जुनैद मियां मौके पर पहुंच गए जिन्होंने आक्रोशित लोगों को समझाया बुझाया, तब जाकर लोग शांत हुए।

इस दौरान विद्युत विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का गम्भीर आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार घटना के समय उपखंड अधिकारी और जेई जुलूस के दौरान मौजूद नहीं थे। घटना की सूचना के बाद अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे मौके पर पहुंचे जिन्होंने कड़ी कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

जानकारी के अनुसार गस्त का ताज़िया पुरानी तहसील चौराहा पहुंचा ही थी तभी हादसा हो गया। इस घटना में सैफ पुत्र शाकिर (19) निवासी मोहल्ला मेवातियान की दर्दनाक मौत हुई है।

वही साहिल पुत्र शहजाद (18), अली हसन पुत्र मुहम्मद सफीक (18), आमिर पुत्र अरबाज (22), खुर्शीद पुत्र रहीश उम्र (30), असरफ पुत्र असगर चमन नगरिया (15), नसीम पुत्र इरशाद (30) झुलस गए। गम्भीर रूप से घायल एक व्यक्ति को हायर सेंटर रेफर किया गया है।