मुजफ्फरनगर में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जेयू हॉस्पिटल पर छापा; डॉक्टर न मिलने पर FIR की तैयारी
उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निजी अस्पतालों की व्यवस्थाओं और पंजीकृत चिकित्सकों की मौजूदगी को लेकर लगातार जांच एवं कार्रवाई की जा रही है।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निजी अस्पतालों की व्यवस्थाओं और पंजीकृत चिकित्सकों की मौजूदगी को लेकर लगातार जांच एवं कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में जेयू हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी की। बताया जा रहा है कि अस्पताल में सर्जरी की तैयारी के दौरान मौके पर संबंधित डॉक्टर मौजूद नहीं मिले।
निरीक्षण के दौरान सामने आई स्थिति को स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता से लिया है। मामले में अस्पताल की व्यवस्थाओं और चिकित्सकीय स्टाफ की मौजूदगी से संबंधित अभिलेखों की जांच की जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से FIR दर्ज कराने की तैयारी किए जाने की बात सामने आ रही है।



