बिजली तारों में लगी आग, मचा हड़कंप, समय रहते पाया गया काबू

दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

बिजली तारों में लगी आग, मचा हड़कंप, समय रहते पाया गया काबू
PUBLISHED BY MANOJ KUMAR

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट —

मुजफ्फरनगर / जनमत न्यूज। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद स्थित कचहरी परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मालखाना सदर के सामने अचानक बिजली के तारों में आग लग गई। तारों से उठती चिंगारियां और धुआं देखकर आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

घटना के समय कचहरी परिसर में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। अचानक आग लगने से लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे और कुछ देर के लिए हड़कंप जैसी स्थिति बन गई।

सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और क्षेत्र को खाली कराते हुए लोगों को सुरक्षित दूरी पर किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दमकल विभाग और बिजली विभाग को भी सूचना दी।

दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

घटना के चलते कुछ समय के लिए परिसर की बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है और बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने का कार्य जारी है।