अखिलेश यादव ने सीएम योगी की सिंगापुर यात्रा को लेकर कसा तंज, एटा की फटी टंकी का फोटो किया शेयर
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री की सिंगापुर में प्रवासी भारतीयों को संबोधन और यात्रा को लेकर एटा की नगरपालिका की लीकेज टंकी का फोटो एक्स पर शेयर कर तंज कस दिया है और शायराना अंदाज में एक पोस्ट किया है।
एटा से नंद कुमार की रिपोर्ट
एटा/जनमत न्यूज़। इन दिनों सपा मुखिया अखिलेश यादव सीएम योगी आदित्यनाथ को घेरने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रह रहे है। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री की सिंगापुर में प्रवासी भारतीयों को संबोधन और यात्रा को लेकर एटा की नगरपालिका की लीकेज टंकी का फोटो एक्स पर शेयर कर तंज कस दिया है और शायराना अंदाज में एक पोस्ट किया है।
दरअसल, सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंगापुर की यात्रा पर थे जहां उन्होंने प्रवासी भारतीयों की एक जनसभा को संबोधित किया। उनके यात्रा पर जाते ही पूर्व सीएम ने एक्स पर पोस्ट कर तंज दाग दिया।
उन्होंने लिखा है कि मुख्यमंत्री जी जब विदाई के समय माधुर्य प्रवास पर जा ही रहे है तो सिंगापुर में ये देखकर आएं कि जल की धारा कितनी दर्शनीय हो सकती है। उनके राज में तो पानी की धारा सिर्फ पानी की फटी टंकियों से निकलती है या फटे पाइप से।
जब देखेंगे तो आंखे फटी की फटी रह जाएगी। ये सारे काम अपनी गिनती की तरह उल्टा करते हैं। ये सब जाने वाले है। तब आखिरी रुखसती साल में सैर से तजुर्बे पर जा रहे हैं।
दरअसल, एटा के सुनहरी नगर स्थित पानी की टंकी का बीते गुरुवार को वाल्व लीक होने की वजह से फब्बारे के रूप में तब्दील हो गई थी ।जिसकी वजह से सुनहरी नगर पार्क में पानी ही पानी भर गया।
हालांकि नगर पालिका प्रशासन ने अब इस पानी की टंकी को सही करवा दिया है लेकिन अखिलेश यादव शायद ऐसे ही मौके की तलाश में थे। उन्होंने तत्काल सीएम की सिंगापुर यात्रा पर ही तंज कस किया
एटा की पानी की टंकी के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मौजूदा मुख्यमंत्री का मखौल उड़ाने के लिए किया या यूपी की वास्तविक तस्वीर दिखाने के लिए, ये तो वही जाने। फिलहाल एटा की ये पानी की टंकी सुखियों में है।

Janmat News 
