प्रतापगढ़ में शव वाहन से ढोया जा रहा सामान, वीडियो वायरल; जिम्मेदार अधिकारियों से जांच की मांग

उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में मृतकों को अस्पताल से उनके घर तक पहुंचाने के लिए संचालित किए जाने वाले शव वाहन का कथित तौर पर सामान ढोने में इस्तेमाल किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्रतापगढ़ में शव वाहन से ढोया जा रहा सामान, वीडियो वायरल; जिम्मेदार अधिकारियों से जांच की मांग
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मृतकों को अस्पताल से उनके घर तक पहुंचाने के लिए संचालित किए जाने वाले शव वाहन का कथित तौर पर सामान ढोने में इस्तेमाल किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर का है, जिसमें शव वाहन में सामान लादा हुआ दिखाई दे रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इसे लेकर सवाल उठाए हैं और जिम्मेदार अधिकारियों से जांच की मांग की है। प्रशासन की ओर से भी अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया। यदि वीडियो सही पाया जाता है, तो यह शव वाहन के दुरुपयोग का गंभीर मामला माना जाएगा।