सनबीम स्कूल अयोध्या के 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम रहा शत-प्रतिशत, विद्यालय प्रबंधन ने सभी को दी बधाई

सनबीम स्कूल अयोध्या ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर अपनी शैक्षणिक परंपरा को बरकरार रखा है।

सनबीम स्कूल अयोध्या के 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम रहा शत-प्रतिशत, विद्यालय प्रबंधन ने सभी को दी बधाई
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। सनबीम स्कूल अयोध्या ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर अपनी शैक्षणिक परंपरा को बरकरार रखा है।

ह्यूमैनिटीज वर्ग में प्रणव पांडेय 98% अंकों के साथ विद्यालय टॉपर रहे, जबकि वम्शी प्रिया सिंह सूर्यवंशी और तनमय रंजन ने 94% तथा सार्थक टंडन ने 90.4% अंक प्राप्त किए।

साइंस वर्ग में समन्वय विश्वकर्मा व भुवन प्रकाश ने 93% और गौरव राजपूत ने 91.2% अंक अर्जित किए। कॉमर्स से सहज संगतानी ने 93% अंक प्राप्त किए।

विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया और सभी को बधाई देते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय की प्रिंसिपल रश्मि भाटिया ने छात्र-छात्राओं का मुंह मीठा करा कर बधाई एवं शुभकामनाए दी।