कन्नौज में बोले अखिलेश यादव- समाजवादी सरकार बनने जा रही है इसलिए भाजपाई लोग घबराए हुए हैं

उप्र के कन्नौज जनपद पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा संविधान, लोकतंत्र, आरक्षण और PDA बचे। बाबा साहब, लोहिया जी और नेताजी ने जो रास्ता दिखाया है

कन्नौज में बोले अखिलेश यादव- समाजवादी सरकार बनने जा रही है इसलिए भाजपाई लोग घबराए हुए हैं
Published By- Diwaker Mishra

कन्नौज से अश्विनी पाठक की रिपोर्ट

कन्नौज/जनमत न्यूज़। उप्र के कन्नौज जनपद पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा संविधान, लोकतंत्र, आरक्षण और PDA बचे। बाबा साहब, लोहिया जी और नेताजी ने जो रास्ता दिखाया है उसको लेकर हम लोग काम करेंगे। समाजवादी सरकार बनने जा रही है इसलिए भाजपाई लोग घबराए हुए हैं।

अखिलेश यादव ने कहा भारतीय जनता पार्टी वह दल है जिन्होंने कभी भारत का झंडा नहीं अपनाया, उनके संघी साथी, अनरजिस्टर्ड, अंडरग्राउंड लोगों ने कभी भारत का झंडा स्वीकार नहीं किया था। न ये समाजवादी हैं और न ही संविधान को मानने वाले लोग हैं।

समाजवादी पार्टी भी इस पक्ष में है कि महिलाओं को आरक्षण, सम्मान, अधिकार मिले। लेकिन जब आबादी के हिसाब से देने की बात आ रही है, जब गिनती ही गलत है, 2011 की गिनती कर रहे और आज 2026 है, आबादी बढ़ गई है। इनकी नियत ही नहीं है आरक्षण देने की।

भारतीय जनता पार्टी जब जनता से हार जाती है तब इलेक्शन कमीशन से मिलकर साजिश और षड्यंत्र करती है। यह लोग खाली सिलेंडर तो दे सकते हैं लेकिन भरे सिलेंडर नहीं दे पाएंगे। जैसे खाद की बोरी में चोरी की इन्होंने वैसे सिलेंडर आप नपवा लो तो वजन कम है उसमें।

हम लोगों को 2027 की तैयारी करनी है और कन्नौज में तीनों सीटें जीतनी हैं, सभी सीटें जीतकर जा रही है यहां से समाजवादी पार्टी। हम समाजवादी लोग हमेशा युद्ध के खिलाफ रहे हैं इसलिए जल्दी से जल्दी युद्ध खत्म हो। युद्ध खत्म होगा तो अर्थव्यवस्था जो खराब हो रही है वह सुधरेगी।