हाथरस में अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभायात्रा, पुष्पवर्षा व सरबत वितरण से गूंजा नगर

वक्ताओं ने कहा कि “संगठन ही शक्ति है और समरस समाज ही हमारा लक्ष्य है।” उन्होंने समाज में आपसी भाईचारे, एकता और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता पर जोर दिया।

हाथरस में अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभायात्रा, पुष्पवर्षा व सरबत वितरण से गूंजा नगर
PUBLISHED BY MANOJ KUMAR

हाथरस से होमेन्द्र कुमार मिश्रा की रिपोर्ट —

हाथरस/जनमत न्यूज। भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर हाथरस नगर में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के बैनर तले भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान शोभायात्रा का स्वागत, पुष्पवर्षा एवं सरबत वितरण का कार्यक्रम अत्यंत उत्साह, श्रद्धा और भव्यता के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में हिंदू समाज की एकता, समरसता और संगठन शक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने मिलकर शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में “जय भीम” और सामाजिक समरसता के संदेश गूंजते रहे।

इस अवसर पर भोजा का नगला, गिजरौली बंबा (आगरा रोड, हाथरस) स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि “संगठन ही शक्ति है और समरस समाज ही हमारा लक्ष्य है।” उन्होंने समाज में आपसी भाईचारे, एकता और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता पर जोर दिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उमाकांत जी (विभाग संगठन मंत्री), देवराज कर्मयोगी जी (जिला संगठन मंत्री), प्रवीण खंडेलवाल जी (जिला मंत्री), गोपाल कृष्ण शर्मा जी (जिला उपाध्यक्ष), विजय गुप्ता जी (नगर मंत्री), चेतन यादव जी (जिला सोशल मीडिया प्रमुख), दाऊ दयाल वर्मा जी (सह नगर मंत्री), अनमोल अग्निहोत्री जी (जिला संयोजक, बजरंग दल), किशन भारती जी (जिला सह संयोजक), गौरव प्रजापति जी (जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख), मनोज वार्ष्णेय जी (जिला गौ रक्षा प्रमुख), हर्ष चौहान जी (नगर सह संयोजक), नवीन वर्मा जी (नगर गौ रक्षा प्रमुख) सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समापन संगठन के अनुशासित एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के सहयोग से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।