कन्नौज में धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाई गई डॉ. अंबेडकर जयंती, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब
उप्र के कन्नौज जनपद में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
कन्नौज से अश्विनी पाठक की रिपोर्ट
कन्नौज/जनमत न्यूज़। उप्र के कन्नौज जनपद में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जनपद के नगरों, कस्बों में निकली भव्य शोभायात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा, जहां नीला समंदर और जय भीम के नारों से पूरा आकाश गुंजायमान हो उठा।
पुष्प वर्षा, रंग-गुलाल और हाथों में नीले झंडे लेकर थिरकती यह भीड़ गवाह है बाबा साहब के प्रति अटूट आस्था की। कन्नौज मुख्यालय सहित तिर्वा नगर, गुरसहायगंज , छिबरामऊ व सौरिख में डॉ. भीमराव आंबेडकर सेवा समिति द्वारा आयोजित इस शोभायात्रा में हजारों की संख्या में महिला, पुरुष और युवाओं ने शिरकत की। वहीं शोभा यात्रा में हजारों भक्तगढ डीजे की धुनो पर थिरकते हुए धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे थे।
शोभा यात्रा में बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर, माता रमाबाई और भगवान गौतम बुद्ध की मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया और श्रद्धालुओं के लिए जलपान व भंडारे की व्यवस्था की गई।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चप्पे-चप्पे , चप्पे-चप्पे पर जहां पुलिस बल तैनात रहा।वहीं शहर के अंदर छोटे और बड़े बहनों पर रोक लगाई गई नगर के मुख्य मार्गो पर शोभा यात्रा को निकालने के बाद शोभा यात्रा का समापन किया गया।


