हरदोई: रामनवमी पर सपा नेता के विवादित बोल, जिले भर में जोरदार विरोध-प्रदर्शन; एफआईआर दर्ज
उप्र के हरदोई जनपद के सवाजपुर तहसील क्षेत्र में एक जनसभा के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिन यदुनंदन लाल द्वारा भगवान राम, माता कौशल्या और अश्वमेध यज्ञ को लेकर की गई अश्लील टिप्पणी
हरदोई से सुनील कुमार की रिपोर्ट
हरदोई/जनमत न्यूज़। उप्र के हरदोई जनपद के सवाजपुर तहसील क्षेत्र में एक जनसभा के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिन यदुनंदन लाल द्वारा भगवान राम, माता कौशल्या और अश्वमेध यज्ञ को लेकर की गई अश्लील टिप्पणी के साथ ही जिन्ना को देशभक्त बताये जाने के मामले में जैसे ही आज वीडियो वायरल हुआ है पूरे जनपद में लोगों में आक्रोश पनप गया।
हालांकि इस मामले में हरपालपुर में दरोगा की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस ने मामले में गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू की है लेकिन सवाजपुर हरपालपुर और शहर कोतवाली में इसके विरुद्ध उग्र प्रदर्शन किया गया है और सख्त कार्यवाही की मांग की गई है।
शहर कोतवाली में भी बजरंग दल विहिप ने प्रदर्शन कर कहाकि 24 घंटे में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई और कठोर कार्यवाही नहीं हुई तो फिर आंदोलन उग्र होगा। विश्व हिंदू परिषद हरदोई इकाई ने सपा नेता यदुनंदन लाल वर्मा के वायरल वीडियो को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है और उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।
संगठन के कार्यकर्ताओं ने शहर कोतवाली हरदोई में तहरीर देकर आरोप लगाया कि रामनवमी के दिन एक सभा को संबोधित करते हुए दिए गए बयान में धार्मिक आस्था पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है।
वायरल वीडियो में भगवान श्रीराम और माता कौशल्या के संबंध में अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, जिससे हिंदू समाज में आक्रोश व्याप्त है। संगठन ने कहा कि इस प्रकार की टिप्पणियां सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करती हैं और ऐसे मामलों में तत्काल सख्त कार्रवाई आवश्यक है।
इसके अलावा हरपालपुर सवायजपुर आदि में भी प्रदर्शन हुए है।विहिप ने चेतावनी दी कि यदि जिला प्रशासन कार्रवाई में लापरवाही बरतता है, तो संगठन स्वयं आगे कदम उठाने को बाध्य होगा।

Janmat News 
