अहरौरा में पुलिस मुठभेड़ के बाद शराब दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 40 पेटी देशी शराब, 35,300 रुपये नकद तथा एक चार पहिया वाहन बरामद किया गया है।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
मिर्जापुर से आनंद तिवारी की रिपोर्ट —
मिर्जापुर/जनमत न्यूज। जनपद Mirzapur के Ahraura थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब की दुकानों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से दो अभियुक्तों को पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया।
पुलिस के अनुसार बीती रात चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए भागने की कोशिश की, जिसके बाद मुठभेड़ की स्थिति बन गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चारों आरोपियों को दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 40 पेटी देशी शराब, 35,300 रुपये नकद तथा एक चार पहिया वाहन बरामद किया गया है। पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि यह गिरोह Sonbhadra और मिर्जापुर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में देशी शराब की दुकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। अब तक दोनों जिलों में करीब 7 स्थानों पर चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि चोरी किए गए माल को छिपाने के लिए आरोपियों ने एक गुप्त वेयरहाउस बना रखा था। वहीं चोरी की गई शराब और अन्य सामान को पहले वहां जमा किया जाता था और बाद में उसे बाजार में बेच दिया जाता था।
मुठभेड़ में घायल होकर पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान करन बिंद और गंगाराम बिंद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि करन बिंद पर करीब 6 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि गंगाराम बिंद पर एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस अन्य गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।
पूरे मामले का खुलासा पुलिस अधिकारी Manish Mishra ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया। उन्होंने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का पूरी तरह भंडाफोड़ किया जाएगा।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 10
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.