हरदोई पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सेवा पदक लगाकर किया सम्मानित, पुलिसकर्मियों में दिखा उत्साह
उप्र के हरदोई जनपद के पुलिस विभाग में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाएं देने वाले पुलिसकर्मियों को गुरुवार को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदान किए गए अति उत्कृष्ट सेवा पदक एवं उत्कृष्ट सेवा पदक पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लगाकर सम्मानित किया।
हरदोई से सुनील कुमार की रिपोर्ट
हरदोई/जनमत न्यूज़। उप्र के हरदोई जनपद के पुलिस विभाग में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाएं देने वाले पुलिसकर्मियों को गुरुवार को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदान किए गए अति उत्कृष्ट सेवा पदक एवं उत्कृष्ट सेवा पदक पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लगाकर सम्मानित किया। पदक मिलने पर पुलिसकर्मियों में उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर निरीक्षक ना0पु0 विद्यासागर, उपनिरीक्षक ना0पु0 रामकिशोर मिश्र, उपनिरीक्षक ना0पु0 प्रवीण चन्द्र मिश्र, उपनिरीक्षक ना0पु0 सुशील कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक ना0पु0 शिव शरन सरोज, उपनिरीक्षक ना0पु0 विजय शंकर यादव, उपनिरीक्षक लिपिक रामप्रकाश यादव,
मुख्य आरक्षी चालक सुरेश चन्द्र, मुख्य आरक्षी स0पु0 विरेन्द्र सिंह यादव, मुख्य आरक्षी ना0पु0 राम खिलावन यादव, मुख्य आरक्षी चालक कल्लू तथा मुख्य आरक्षी स0पु0 अमरेन्द्र कुमार को अति उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया।
वहीं निरीक्षक एलआईयू अमित कुमार ठेनुआ, मुख्य आरक्षी स0पु0 सुखदेव कुमार तथा मुख्य आरक्षी ना0पु0 विजय कुमार को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी पदक प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए उनकी कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण एवं उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार का सम्मान पुलिसकर्मियों को और बेहतर ढंग से अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करता है। इस दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।



