मिर्जापुर में भीम आर्मी का जोरदार प्रदर्शन, सामाजिक न्याय और उचित प्रतिनिधित्व की उठी मांग

उप्र के मिर्जापुर जनपद में 24 सितंबर को सामाजिक न्याय, समान अवसर और उचित प्रतिनिधित्व की मांग को लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया।

मिर्जापुर में भीम आर्मी का जोरदार प्रदर्शन, सामाजिक न्याय और उचित प्रतिनिधित्व की उठी मांग
Published By- Diwaker Mishra

मिर्जापुर से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट

मिर्जापुर /जनमत न्यूज़। उप्र के मिर्जापुर जनपद में 24 सितंबर को सामाजिक न्याय, समान अवसर और उचित प्रतिनिधित्व की मांग को लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति महोदया के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में SC, ST और OBC महिलाओं समेत अन्य वंचित वर्गों के सामाजिक न्याय, समान अवसर और उचित प्रतिनिधित्व से जुड़ी विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया गया।

भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि वंचित वर्गों को संविधान में मिले अधिकारों और समान अवसरों का प्रभावी लाभ मिलना चाहिए। इसी को लेकर संगठन की ओर से अपनी मांगों को शासन और प्रशासन तक पहुंचाने के लिए प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचे और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली के लिए ज्ञापन भेजा

भीम आर्मी के लोगो हम छीन के लेगे आरक्षण है हमको प्यारा आरक्षण जैसे लगाते हुए मांगों पर गंभीरता से विचार कर सामाजिक न्याय और समान प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की मांग की है।