सहारनपुर: नानौता में विवाहिता की गला रेतकर हत्या, पति ने खुद को भी किया घायल; परिजनों में कोहराम

उप्र के सहारनपुर जनपद के थाना नानौता क्षेत्र के मोहल्ला चाह मंजिली कोट में गुरुवार को विवाहिता की हत्या से सनसनी फैल गई। आरोप है कि कैराना निवासी पति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी।

सहारनपुर: नानौता में विवाहिता की गला रेतकर हत्या, पति ने खुद को भी किया घायल; परिजनों में कोहराम
Published By- Diwaker Mishra

सहारनपुर से अनिल वर्मा की रिपोर्ट

सहारनपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के सहारनपुर जनपद के थाना नानौता क्षेत्र के मोहल्ला चाह मंजिली कोट में गुरुवार को विवाहिता की हत्या से सनसनी फैल गई। आरोप है कि कैराना निवासी पति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी।

वारदात के बाद आरोपी पति ने खुद को भी घायल कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी नानौता ले जाया गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पति को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया, जबकि विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका की पहचान गजाला के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति की पहचान इरफान निवासी कैराना, जनपद शामली के रूप में बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि पति-पत्नी नानौता में एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक शादी में सामान को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद पति द्वारा पत्नी की हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है।

हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह क्या रही और वारदात किन परिस्थितियों में हुई, पुलिस इसकी जांच कर रही है। घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं वारदात से पूरे नगर में हड़कंप है।