कौशांबी में भीषण सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी; एक की मौत, 30 से ज्यादा गंभीर घायल

उप्र के कौशांबी जनपद में हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार श्रद्धालुओं से भरी पिकअप बस से साइड लेने के दौरान पलट गई। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई।

कौशांबी में भीषण सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी; एक की मौत, 30 से ज्यादा गंभीर घायल
Published By- Diwaker Mishra

कौशांबी से राहुल भट्ट की रिपोर्ट

कौशांबी/जनमत न्यूज़। उप्र के कौशांबी जनपद में हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार श्रद्धालुओं से भरी पिकअप बस से साइड लेने के दौरान पलट गई। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई।

जबकि 30 से ज्यादा श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

तस्वीरें कोखराज थाना क्षेत्र के मलाका के पास नेशनल हाईवे की हैं, जहां तेज रफ़्तार श्रद्धालुओं से भरी पिकअप बस से साइड लेने के चक्कर मे पलट गई। बताया जा रहा है कि पिकअप सवार श्रद्धालु निजामपुर पुरैनी से कड़ा धाम दर्शन के लिए जा रहे थे।

हादसा इतना जबरदस्त था कि पिकअप में सवार श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। हादसे में करीब 30 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हुए हैं। वहीं, 25 वर्षीय राम शरण उर्फ रुग्गा की मौत हो गयी। हालांकि अभी मौत की आधिकारिक पुष्टि नही हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। एम्बुलेंस को आने में समय लगता, लिहाजा पुलिस के जवानों ने अपनी सरकारी गाड़ी से घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

कई घायलों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हादसा कैसे हुआ, इसकी वजह जानने के लिए पुलिस ने घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी है।