अयोध्या: भाजपा नेता सर्वेश वर्मा का विपक्ष पर हमला, कहा- चंदा विवाद पर अपना रहा दोहरा रवैया

उप्र के अयोध्या जनपद के गोसाईगंज विधानसभा से भाजपा के दावेदार सर्वेश वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष पर जमकर हमला बोला।

अयोध्या: भाजपा नेता सर्वेश वर्मा का विपक्ष पर हमला, कहा- चंदा विवाद पर अपना रहा दोहरा रवैया
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद के गोसाईगंज विधानसभा से भाजपा के दावेदार सर्वेश वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है, जबकि कुछ नेता चुनाव नजदीक आते ही जनता के बीच नजर आते हैं। उन्होंने खुद को पूरे साल जनता के बीच रहने वाला जमीनी कार्यकर्ता बताया।

झारखंड में छात्रों के आंदोलन का मुद्दा उठाते हुए सर्वेश वर्मा ने कहा कि छात्र योग्यता और पारदर्शिता के आधार पर नौकरी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेताओं की इस मुद्दे पर चुप्पी सवाल खड़े करती है।

उन्होंने पेपर लीक और नियुक्तियों में अनियमितताओं के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की। वही अयोध्या के मंदिर चंदा विवाद को लेकर भी उन्होंने विपक्ष पर दोहरे रवैये का आरोप लगाया।

सर्वेश वर्मा ने कहा कि धार्मिक संस्थाओं से जुड़े किसी भी मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में जनता जमीनी काम और विकास के आधार पर फैसला करेगी।