प्रतापगढ़ में शिवपाल यादव का बाबा बागेश्वर पर तंज, बोले- हम अपने सस्ते वालों से काम चला लेंगे

उप्र के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा में चल रही बाबा बागेश्वर की श्रीराम कथा के बीच समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव का एक बयान चर्चा का विषय बन गया।

प्रतापगढ़ में शिवपाल यादव का बाबा बागेश्वर पर तंज, बोले- हम अपने सस्ते वालों से काम चला लेंगे
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट 

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा में चल रही बाबा बागेश्वर की श्रीराम कथा के बीच समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव का एक बयान चर्चा का विषय बन गया।

मीडिया से बातचीत के दौरान बाबा बागेश्वर को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने मुस्कुराते हुए ऐसा जवाब दिया कि वहां मौजूद लोग हंस पड़े। पत्रकारों ने शिवपाल यादव से सवाल किया कि चुनाव से पहले जगह-जगह हो रही कथाओं को वह राजनीति के नजरिए से कैसे देखते हैं।

इस पर उन्होंने कहा कि कथा-भागवत अच्छी चीज है। यह हर जगह होती है और सभी लोग इसका सम्मान करते हैं। वहीं, सनातन धर्म के कमजोर होने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि लगातार सनातन के कमजोर होने की बात कही जा रही है, आप सभी समझ रहे हैं कि मैं क्या जवाब दूंगा।