अयोध्या: धूमधाम से मनाई जाएगी महाराजा निषाद राज जी की जयंती, अध्यक्ष अरुण निषाद ने दी जानकारी
उप्र के अयोध्या जनपद के सिविल लाइन स्थित प्रेस क्लब में महाराजा निषाद राज जयंती समारोह समिति के अध्यक्ष अरुण निषाद व निषाद समाज के अध्यक्ष श्याम लाल निषाद और संरक्षक डॉ. नानक शरण के नेतृत्व में प्रेस वार्ता आयोजित किया।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद के सिविल लाइन स्थित प्रेस क्लब में महाराजा निषाद राज जयंती समारोह समिति के अध्यक्ष अरुण निषाद व निषाद समाज के अध्यक्ष श्याम लाल निषाद और संरक्षक डॉ. नानक शरण के नेतृत्व में प्रेस वार्ता आयोजित किया।
महाराजा निषाद राज जयंती समारोह समिति के अध्यक्ष अरुण निषाद व संरक्षक डॉक्टर नानक शरण ने बताया कि 5 अप्रैल को महाराज निषाद राज जी की जयंती बहुत ही धूमधाम से मनाई जाएगी।
सुबह समिति के पदाधिकारी अयोध्या के निषाद राज चौराहे पर महाराजा निषाद राज जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रसाद वितरण करेंगे।और उसके बाद विशाल शोभा यात्रा भी निकली जाएगी।
इस शोभा यात्रा में घोड़े के रथ ऊंट,घोड़े, हाथी के साथ कई प्रकार की झांकियों के साथ महाराजा निषाद राज जी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो स्वर्गीय मुन्ना निषाद पहलवान के आवास से सुबह 10:00 बजे निकाली जाएगी।
शोभायात्रा निषाद नगर रेतिया होते हुए नियावा मछली मंडी आएगी और नियावा चौराहे होते हुये,चौक घंटाघर, रिकाबगंज चौराहा और सिविल लाइन होते हुये बड़ा डाकखाने स्थित निषाद भवन पर आएगी और विशाल शोभायात्रा सभा में परिवर्तित होगी।
वहां पर अन्य प्रकार के आयोजन किए जाएंगे और महाराज निषाद राज जयंती के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 11 असहाय बेटियों की शादी कराई जाएगी। इस कार्यक्रम में सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया है। जिसमें शहर के सभी सम्मानित और गणमान्य लोग उपस्थित होंगे।
महाराजा निषाद राज जयंती कार्यक्रम के अवसर पर भोज कार्यक्रम भी रखा गया है। भोजन के पश्चात कार्यक्रम का समापन होगा। समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने सभी से अपील किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में महाराज निषाद राज जयंती कार्यक्रम में सम्मिलित हो और कार्यक्रम को सफल बनाएं और असहाय कन्याओं को अपना आशीर्वाद दें।
इस प्रेस वार्ता के अवसर पर महाराजा निषाद राज जयंती के अध्यक्ष अरुण निषाद,महामंत्री दुर्गेश निषाद,निषाद समाज के अध्यक्ष श्यामलाल निषाद,संरक्षक डॉक्टर नानक शरण,जयंती के पूर्व महामंत्री मोतीराम निषाद,रामचंद्र निषाद,प्रधान कुश निषाद, भगवानदीन निषाद,प्रदीप निषाद,गंगा राम निषाद,राम यश निषाद, आदि सम्मानित लोग मौजूद रहे।

Janmat News 
