चंदौली: गंगा में मिला लापता युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
उप्र के चंदौली जनपद में लापता युवक का गंगा में शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान कानपुर निवासी 26 वर्षीय हर्षित वर्मा के रूप में हुई।
चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट
चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद में लापता युवक का गंगा में शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान कानपुर निवासी 26 वर्षीय हर्षित वर्मा के रूप में हुई।
मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी के लंका थाने में परिजन पहले ही युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट कर चुके थे। परिजनों ने मोबाइल के जरिए युवक की पहचान की।
वाराणसी के युवकों से दोस्ती और संदिग्ध गतिविधियों का खुलासा जुआ है। रियल एस्टेट की आड़ में सट्टेबाजी कनेक्शन की आशंका भी जताई जा रही है। मृतक ने परिजनों को पहले ही प्रताड़ना का ऑडियो और मैसेज पुलिस को भेजा था।
परिजनों का आरोप है कि युवक को जबरन वाराणसी लाकर दबाव बनाया गया। मामला मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सहज और गांव के समीप गंगा घाट का है। पुलिस हत्या या कुछ और हर एंगल से जांच में जुटी है। पुलिस शव को पीएम के लिए भेजकर जांच में जुटी है।

Janmat News 
