कानपुर देहात: लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं नेता, अकबरपुर-रनिया सीट से भाजपा नेता सुनील निषाद की सक्रियता चर्चा का विषय

उप्र के कानपुर देहात जनपद में राजनीतिक दलों के नेता अपनी दावेदारी पुख्ता करने के लिए गुणा-भाग में जुट गए हैं। ​प्रदेश की सत्तारूढ़ बीजेपी के नेता जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत करने के लिए लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं।

कानपुर देहात: लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं नेता, अकबरपुर-रनिया सीट से भाजपा नेता सुनील निषाद की सक्रियता चर्चा का विषय
Published By- Diwaker Mishra

कानपुर देहात से अखिलेश त्रिवेदी की रिपोर्ट

कानपुर देहात/जनमत न्यूज़। उप्र के कानपुर देहात जनपद में राजनीतिक दलों के नेता अपनी दावेदारी पुख्ता करने के लिए गुणा-भाग में जुट गए हैं। ​प्रदेश की सत्तारूढ़ बीजेपी के नेता जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत करने के लिए लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं।

इसी क्रम में जनपद की अकबरपुर-रनिया विधानसभा सीट से भाजपा नेता सुनील कुमार निषाद की सक्रियता चर्चा का विषय बनी हुई है। जनपद में अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी जनता के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज करानी शुरू कर दी है।

भारतीय जनता पार्टी खेमे में टिकट की दावेदारी को लेकर सरगर्मी तेज है। नेता विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के बीच जा रहे हैं और सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचा रहे हैं।

कानपुर देहात की महत्वपूर्ण अकबरपुर-रनिया विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी पेश कर रहे भाजपा नेता सुनील कुमार निषाद भी इन दिनों खासे सक्रिय नजर आ रहे हैं।

वे लगातार विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों का भ्रमण कर रहे हैं। जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनना, कार्यक्रमों में शिरकत करना और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन गया है।

उत्तर प्रदेश में साल 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी पारा अभी से चढ़ने लगा है। एक तरफ जहां तमाम राजनीतिक दल अपनी चुनावी जमीन को दुरुस्त करने में लगे हैं, वहीं दूसरी तरफ टिकट के दावेदारों ने अपने चुनावी समीकरण साधने शुरू कर दिए हैं। नेता अब दफ्तरों से निकलकर सीधे जनता के बीच पहुंच रहे हैं ताकि अपनी पकड़ को और मजबूत किया जा सके।​