एटा: सोते समय युवक को सर्प ने काटा, उपचार के दौरान मौत; बगैर पोस्टमार्टम शव ले गए परिजन
उप्र के एटा जिले के जलेसर तहसील क्षेत्र के लखमीपुर गांव में घर के अंदर सो रहे 22 वर्षीय युवक को कामन करेत साँप ने डस लिया।
एटा से नंद कुमार की रिपोर्ट
एटा/जनमत न्यूज़। उप्र के एटा जिले के जलेसर तहसील क्षेत्र के लखमीपुर गांव में घर के अंदर सो रहे 22 वर्षीय युवक को कामन करेत साँप ने डस लिया। युवक को सांप के काटने का एहसास हुआ परिजन उसको एटा के वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू कर दिया।
उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मौत की सूचना के बाद परिजन रोने बिलखने लगे घर में मातम पसर गया। परिजन मृतक के शव को बगैर पोस्टमार्टम के वापस घर ले गए हैं।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात विक्रम खाना खा पीकर सो रहा था रात्रि करीब एक बजे सर्प ने उसे डस लिया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई परिजन उसको एटा के वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
घर वाले मृतक के शव को वापस बगैर पी एम के वापस घर ले गए है। मृतक के भाई रामू ने बताया मेरा भाई घर पर सो रहा था रात एक बजे उसको सर्प ने काट लिया जिसके बाद हम लोग उसे एटा लेकर आए जहां उपचर के दौरान उसकी मौत हो गई है।




