कौशाम्बी: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी पशु चोर गिरफ्तार, फायरिंग के दौरान बाल-बाल बचे मंझनपुर इंस्पेक्टर
उप्र के कौशाम्बी जिले के मंझनपुर में शुक्रवार की रात 25 हजार के इनामी पशु चोरी के आरोपी रईश अहमद उर्फ जहीर अहमद को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया।
कौशाम्बी से राहुल भट्ट की रिपोर्ट
कौशाम्बी/जनमत न्यूज़। उप्र के कौशाम्बी जिले के मंझनपुर में शुक्रवार की रात 25 हजार के इनामी पशु चोरी के आरोपी रईश अहमद उर्फ जहीर अहमद को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से पुलिस टीम का आमना-सामना संतू का डेरा नहर पुलिया हंजापर के समीप हुआ।
बता दें कि मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के बंधवा रजबर गांव निवासी संतोष कुमार पुत्र स्व. लखनलाल व भेलखा निवासी अर्जुन कुमार पुत्र अमृत लाल हैं पशु पालक हैं।
-29/30 अप्रैल की रात चोरों ने घर के बाहर बंधे इनके चार मवेशी चोरी कर लिए थे। एसपी सत्यनारायण प्रजापति ने घटनाओं का खुलासा करने के लिए दो टीमों का गठन किया था।
हत्या के प्रयास का भी मुकदमा हुआ है दर्ज
पुलिस ने मुठभेड़ में जख्मी बदमाश के खिलाफ हत्या के प्रयास का भी मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने खुद एफआईआर लिखवाई है। आरोप लगाया है कि आरोपी ने पुलिस पर हत्या के इरादे से फायर झोंक दिया था।
वहीं, आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया है कि उसने चोरी के मवेशियों को साथियों के साथ उन्नाव स्थित स्लाटर हाउस में बेचा था। इसमें उसको पांच हजार रुपया मिला था। बाकी रकम साथियों ने ली थी। आरोपी के पास से दो हजार 70 रुपया बरामद किया गया है।
अबतक इनकी हो चुकी है गिरफ्तारी
- दिलशाद पुत्र मुन्ना उर्फ सलीम निवासी बड़ा पचंभा हाल तुर्तीपुर थाना करारी। (घायल)
- राज पुत्र भोला उर्फ कलीम निवासी रहीमपुर मौलानी थाना करारी। (घायल)
- भोला उर्फ कलीम पुत्र नसीर निवासी रहीमपुर मौलानी थाना करारी।
- जवील पुत्र समसुल निवासी हजरतगंज थाना करारी।
- सलमान अहमद पुत्र जाकिर निवासी रहीमपुर मौलानी थाना करारी।
पशु चोरी के आरोपी ने घेराबंदी के दौरान पुलिस पर फायरिंग की। आत्मसुरक्षार्थ पुलिस को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। इस दौरान पैर में गोली लगने से वह जख्मी हो गया। इलाज के बाद पूछताछ कर उसका चालान कराया जाएगा।
डीएसपी के अनुसार, पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मसुरक्षार्थ पुलिस दल को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। इस दौरान पैर में गोली लगने से बदमाश जख्मी हो गया।

Janmat News 
