शाहजहांपुर: पति ने की पत्नी की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप; आरोपी पति शिवम गिरफ्तार

उप्र के शाहजहांपुर जनपद के थाना निगोही क्षेत्र के गांव त्रिलोकपुरी में पति द्वारा पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

शाहजहांपुर: पति ने की पत्नी की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप; आरोपी पति शिवम गिरफ्तार
Published By- Diwaker Mishra

शाहजहांपुर से राजीव शुक्ला की रिपोर्ट 

शाहजहांपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के शाहजहांपुर जनपद के थाना निगोही क्षेत्र के गांव त्रिलोकपुरी में पति द्वारा पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद के चलते पति शिवम ने अपनी पत्नी रेशमा की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हत्या के बाद आरोपी पति शिवम को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।