जानिये आज आपका भाग्य क्या कहता है ?
TODAY HOROSCOPE: जानिये अपना भाग्य क्या कहता है मेष से लेकर मीन तक !

आज का राशिफल : 24 April,2025
मेष राशि:
आज का दिन आपको अचानक पैसे मिलने की संभावना दिखा रहा है। आप व्यापार के सिलसिले में कुछ जरूरी बैठकें कर सकते हैं और इसके लिए बाहर भी जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी की तबीयत खराब रहने से आप थोड़ा तनाव में रहेंगे और खर्चे भी बढ़ सकते हैं। आप अपने बच्चे को किसी नए कोर्स में दाखिला दिलवा सकते हैं। परिवार में आपकी किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं।
वृष राशि:
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। आपके सुझाव बॉस को पसंद आएंगे और आप उनकी नजर में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। भावनाओं में बहकर कोई फैसला लेने से बचें। अगर आपने किसी प्रॉपर्टी के लिए लोन अप्लाई किया है तो वो मंजूर हो सकता है। आज कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी जो आपको काम के लिए उपयोगी सुझाव देंगे।
मिथुन राशि:
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे घर में पूजा-पाठ हो सकता है। अगर पारिवारिक व्यापार में कोई दिक्कत चल रही है तो भाई-बहनों की मदद से हल निकलेगा। ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद मिल सकती है। हालांकि खर्चे बढ़ने से तनाव हो सकता है, जिन्हें समझदारी से संभालने की जरूरत होगी।
कर्क राशि:
आज आपकी तबीयत कुछ कमजोर रह सकती है, इसलिए सेहत को नजरअंदाज न करें। व्यवसाय में कुछ नए बदलाव करने की योजना बना सकते हैं, जो आगे जाकर फायदेमंद रहेगी। शेयर बाजार से जुड़े लोगों के लिए अच्छा दिन है। पारिवारिक मुद्दों को घर में रहकर ही सुलझाना बेहतर रहेगा।
सिंह राशि:
कोई कानूनी मामला आपके पक्ष में निपट सकता है और कोई सरकारी अटका काम भी पूरा हो सकता है। किसी दूर के रिश्तेदार की याद सताएगी। आप परिवार के साथ किसी शुभ आयोजन में भाग ले सकते हैं। संतान से आपको सुखद समाचार मिलेगा।
कन्या राशि:
आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। जिस काम में हाथ डालेंगे, वहां रुकावटें आ सकती हैं। आप अपने घर और अन्य जिम्मेदारियों को बराबर ध्यान देंगे। शौक पूरे करने में ज्यादा खर्च हो सकता है। परिवार में आपकी किसी बात से किसी को ठेस लग सकती है। बॉस से तालमेल बनाए रखें, तभी आगे तरक्की की उम्मीद है।
तुला राशि:
आज आपको कुछ अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। काम को लेकर किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी। छात्रों का मानसिक तनाव कम होगा। किसी मुद्दे पर बहस हो सकती है, लेकिन समझदारी से सुलझा सकते हैं। पुराने अटके काम भी पूरे हो सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें।
वृश्चिक राशि:
आज आपको बोलचाल और व्यवहार में संयम रखना होगा। राजनीति में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। व्यापार में कोई नया प्रयोग करना फायदेमंद रहेगा। धन से जुड़ा कोई रुका काम पूरा हो सकता है। यात्रा में आपको महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद लाभ देगा।
धनु राशि:
आज कुछ उलझनें रह सकती हैं। आप कुछ नया करना चाहेंगे लेकिन उसमें तुरंत सफलता नहीं मिलेगी। बच्चों की फरमाइश पर कोई नई चीज घर ला सकते हैं। संपत्ति से जुड़े विवाद को निपटाने के लिए किसी अनुभवी वकील से सलाह लें। सिंगल लोगों के जीवन में कोई नया साथी आ सकता है।
मकर राशि:
आज का दिन सामान्य रहेगा। काम की व्यस्तता ज्यादा रहेगी, जिससे पारिवारिक जिम्मेदारियों में कमी आ सकती है। मां किसी बात पर नाराज हो सकती हैं। भाई-बहनों से संबंध अच्छे रहेंगे। पड़ोस में विवाद हो तो उसमें न पड़ें। किसी सरकारी योजना से लाभ मिल सकता है।
कुंभ राशि:
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। किसी पुराने दोस्त से मिलकर खुशी होगी। परिवार में लंबे समय से चल रही कोई कलह खत्म हो सकती है। अपनी आमदनी और खर्चों में संतुलन जरूरी है। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। माता-पिता से कामकाज के बारे में बातचीत हो सकती है।
मीन राशि:
आज आपके अंदर ऊर्जा बनी रहेगी। आप अपने काम खुद करेंगे और किसी पर निर्भर नहीं रहेंगे। व्यापार में चल रही दिक्कतें दूर होंगी। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। प्रतिस्पर्धा की भावना बनी रहेगी। किसी को उधार देने से पहले सोच-विचार करें। बच्चों की तरफ से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।