बुलंदशहर: शराब पार्टी के दौरान विवाद, बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या; गिरफ्तार

उप्र के बुलंदशहर जनपद में शराब पार्टी में हुए विवाद के दौरान बड़े भाई द्वारा छोटे भाई की हत्या किए जाने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के करीमपुर बनबोई गांव का है।

बुलंदशहर: शराब पार्टी के दौरान विवाद, बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या; गिरफ्तार
Published By- Diwaker Mishra

बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट 

बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद में शराब पार्टी में हुए विवाद के दौरान बड़े भाई द्वारा छोटे भाई की हत्या किए जाने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के करीमपुर बनबोई गांव का है।

मिली जानकारी के अनुसार बड़े भाई ने खाट के पाए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या कर दी। दोनों भाई रविंद्र सिरोही और आरोपी हरेंद्र सिरोही रिटायर्ड फौजी बताये जा रहे हैं।

गुलावठी पुलिस ने आरोपी हरेंद्र सिरोही को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल खाट का पाया भी बरामद कर लिया है।