अयोध्या: शरद पूर्णिमा पर दंतधावन कुंड में विशेष आयोजन, क्षीरशायी भगवान नारायण के भक्तों ने किए दर्शन

उप्र की रामनगरी अयोध्या में शरद पूर्णिमा पर प्राचीन दंतधावन कुंड में विशेष धार्मिक आयोजन हुआ। इस दौरान नौका पर विराजमान क्षीरशायी भगवान श्रीमन नारायण, माता लक्ष्मी और नाभि कमल पर विराजमान ब्रह्मा जी के दिव्य स्वरूप के दर्शन श्रद्धालु ने किया।

अयोध्या: शरद पूर्णिमा पर दंतधावन कुंड में विशेष आयोजन, क्षीरशायी भगवान नारायण के भक्तों ने किए दर्शन
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र की रामनगरी अयोध्या में शरद पूर्णिमा पर प्राचीन दंतधावन कुंड में विशेष धार्मिक आयोजन हुआ। इस दौरान नौका पर विराजमान क्षीरशायी भगवान श्रीमन नारायण, माता लक्ष्मी और नाभि कमल पर विराजमान ब्रह्मा जी के दिव्य स्वरूप के दर्शन श्रद्धालु ने किया। साकेत भूषण समाज की ओर से करीब से 137 वर्षों से इस परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है।

प्राचीन धार्मिक मान्यताओं और स्कंद पुराण में वर्णित प्रसंगों से जुड़ा दंतधावन कुंड अयोध्या के प्रमुख आस्था केंद्रों में शामिल है। शरद पूर्णिमा पर होने वाला यह आयोजन रामनगरी की धार्मिक विरासत और सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत बनाए रखता है। इस अवसर पर हज़ारो की संख्या मे श्रद्धालु भक्तगण मौजूद रहे।