चंदौली: व्यापारियों ने यूपीआई पर MDR शुल्क लगाने के प्रस्ताव का किया विरोध, डीएम को सौपा ज्ञापन
उप्र के चंदौली जनपद के व्यापारियों ने यूपीआई भुगतान पर 0.4% एमडीआर शुल्क लगाने के प्रस्ताव का विरोध किया है।
चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट
चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद के व्यापारियों ने यूपीआई भुगतान पर 0.4% एमडीआर शुल्क लगाने के प्रस्ताव का विरोध किया है।
इस बाबत उत्तर प्रदेश के औद्योगिक एवं व्यावसायिक संगठनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजा है। एमडीआर का शुल्क 15 अक्टूबर से काटे जाने के दावे पर संगठनों ने नाराजगी जताई है।
लक्ष्मीकांत अग्रहरी के नेतृत्व मे व्यापारियों ने जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग को ज्ञापन सौपा. व्यापारियों ने नए शुल्क को वापस लेने की मांग उठाई। जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि सहित संगठन के पदाधिकारियों ने व्यापारियों के हित में यह पहल की।



