12 मन सूखी लकड़ी ही मेरी प्रॉपर्टी है, इसी में जलाना; मरने के बाद मेरी तस्वीर मत लगाना

बेसाख्ता व बेखौफ सच बोले वाले दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। आज गुरुवार सुबह उनका 75 साल की उम्र दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। नाना पाटेकर का 2023 में एक इंटरव्यू काफी चर्चा में रहा था।

12 मन सूखी लकड़ी ही मेरी प्रॉपर्टी है, इसी में जलाना; मरने के बाद मेरी तस्वीर मत लगाना
Published By- Diwaker Mishra

मुंबई/जनमत न्यूज़। बेसाख्ता व बेखौफ सच बोले वाले दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। आज गुरुवार सुबह उनका 75 साल की उम्र दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। नाना पाटेकर का 2023 में एक इंटरव्यू काफी चर्चा में रहा था।

वह इंटरव्यू उन्होंने अपने जिंदगी और मौत के फलसफे के रूप में दिया था। उस वक्त नाना पाटेकर एक फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ सितंबर, 2023 में रिलीज हुई थी। यह इंटरव्यू कोरोना महामारी के दौरान हर तरफ मौत के खौफ का अनुभव के बीच दिया गया था।

मुझे मृत्यु पर विश्वास है

मीडिया रिपोर्ट्स में 2023 के एक इंटरव्यू में नाना पाटेकर ने कहा था-'मुझे मालूम है कि कल मरने वाला हूं मैं, मुझे मृत्यु पर विश्वास है। इसी वजह से मुझे इन बातों में कोई दिलचस्पी नहीं है। जो लोग सोचते हैं कि हम कभी मरने वाले नहीं हैं, वो बटोरते रहते हैं। वो बस जुटाते रहते हैं।'नाना पाटेकर ने कहा था-'मुझे मालूम है 12 मन लड़की लगेगी'

2023 के उस इंटरव्यू में नाना पाटेकर से जब यह पूछा गया कि आपने कितने लोगों को देखा होगा इंडस्ट्री में बदलते हुए, उन्हें ग्लैमर छू जाता है और वो बदल जाते हैं। मगर आप किस मिट्टी से बने है जो वो बनावट आपके अंदर नहीं आई।

इस सवाल पर 1991 में आई फिल्म 'प्रहार' के मेजर चौहान की तरह सीधे सपाट लहजे में नाना पाटेकर ने कहा था-'हमें मालूम है कि हमको जाना है और 12 मन लकड़ी लगने वाली है। यही मेरी पूरी प्रॉपर्टी है। इसी के साथ चला जाऊंगा।'

मुझे गीली लकड़ी में मत जलाना

नाना पाटेकर ने कहा था-'मैंने वास्तव में सूखी लकड़ियां रखी हैं। मैंने कह रखा है कि मुझे उसी में जलाना, गीली लकड़ी मत इस्तेमाल करना, नहीं तो धुआं आएगा और दोस्त और अगल-बगल के लोगों की आंखों में जाएगा। फिर पानी आएगा आंख से और मरते वक्त मुझे यह गलतफहमी होगी कि वो मेरे लिए रो रहे हैं। कम से कम मरते वक्त तक गलतफहमी नहीं होनी चाहिए।'

मर जाऊंगा तो तस्वीर मत लगाना

अंकुश फिल्म में एक चर्चित गाना है-'इतनी शक्ति हमें देना दाता', जिसे फिल्म में बेरोजगार युवक बने नाना पाटेकर भी गाते हैं। फिल्म में वह एक मां-बेटी पर हुए अत्याचारों का अपने तीन दोस्तों के साथ बदला लेते हैं।

2023 के पुराने इंटरव्यू में नाना पाटेकर ने कहा था-'मैं इसी तरह से मैं जीता हूं। मुझे लगता है यही सच्चाई है। आप मर जाओगे, आपको कोई याद नहीं करेगा। 2-4 दिन के बाद सब भूल जाएंगे। हमने तो यह भी बोल दिया है कि मेरी तस्वीर भी तुम मत लगाओ। पूरी तरह भूल जाओ।'

मृत्यु के बाद मां से मिलने जाऊंगा

नाना पाटेकर ने उस वक्त कहा था-'आज भी मुझे लगता है कि मेरी मां अभी जिंदा है। मृत्यु का मतलब है कि यहां से निकलने के बाद मैं उनसे मिलने जाऊंगा। हम 7 भाई बहन थे। वो 6 गुजर गए और मैं अकेला रह गया। इसलिए मुझे लगता है कि मां, बाप, भाई, बहन कोई नहीं रहा तो मैं इस दुनिया का नहीं रहा। मेरे तो सभी वहीं हैं तो मैं हमेशा वहीं सोचता हूं।'